फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी

विज्ञापन
कैराना के मौहल्ला खैलकला में बारिश में गिरी मकान की कडिया - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी
विज्ञापन

शामली, कैराना। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण एक महिला के कच्चे मकान की छत की भरभरा कर गिर गई। मलबे में घर का सामान दबने से काफी नुकसान हो गया।
कैराना क्षेत्र में शुक्रवार की रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते शनिवार दोपहर करीब दो बजे मोहल्ला खेल कला निकट चांद मस्जिद निवासी मरहूम निजाम की पत्नी शबीला के कच्चे मकान की छत की कड़ियां गिर गई। इस दौरान परिवार बाल-बाल बच गया। शबीला ने बताया कि छत गिरने के समय वह अपने तीन बच्चों के साथ बरामदे में बैठी हुई थीं। इसी दौरान तेज आवाज के साथ उसके मकान की छत नीचे गिर गई। मकान की बाकी बची छत भी बारिश के पानी से टपक रही हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं। पीड़ित ने प्रशासन से प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास बनवाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें