फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की हत्याकांड में फरार चल रहा बदमाश दबोचा

विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा पकड़ा आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने 10 माह से विक्की हत्याकांड में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे एलम के निकट स्थानीय पुलिस शनिवार रात गश्त कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया। वह भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसकी पहचान निखिल निवासी ग्राम नाला के रूप में हुई। जो 10 माह पहले नाला निवासी विक्की हत्याकांड में फरार चल रहा था। गौरतलब है कि कांधला क्षेत्र के भारसी से मोड़ बाग में विक्की नाला की 10 माह पहले चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसय पर पुलिस की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था फिलहाल तो 10 माह से फरार चल रहे इनामी बदमाश हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें