फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राजस्व टीम ने 147 बीघा पशुचर की भूमि को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। काला माजरा गांव में राजस्व की टीम ने पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जा करके बोई गई धान की फसल में ट्रैक्टर चलाकर मुक्त कराया। एसडीएम के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर बड़़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ऊन तहसील के काला माजरा गांव में करीब 147 बीघा भूमि अभिलेखों में पशुचर में दर्ज है। इस भूमि पर गांव के 16 व्यक्तियों ने अवैध कब्जाकर धान की फसल बो रखी थी। डीएम को शिकायत के बाद एसडीएम अर्चना सिंह के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा पशुचर की भूमि को चिन्हित किया गया और फसल पर ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जा हटवाया गया। प्रशासन द्वारा इस दौरान एसडीएम अर्चना शर्मा, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान, हल्का लेखपाल अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें