फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश में मकान की कच्ची छत गिरी, वृद्धा सहित तीन घायल

Sat, 01 Jul 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। कस्बे में खुरगान रोड पर बारिश के कारण मकान की कच्ची छत गिर गई। छत के मलबे में दबने से वद्धा सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

खुरगान रोड पर चांद मस्जिद के निकट अरशद (24) बृहस्पतिवार की रात अपने परिवार के साथ अपने मकान में सो रहा था। घर में उसकी मां आमना (65) व भतीजी सबिया (14) भी सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बारिश के चलते कमरे की कच्ची कडि़यों की छत अचानक नीचे गिर गई। कमरे में सोए हुए तीनों लोग छत के मलबे के नीचे दबकर घायल हो गये। साथ ही घर का सामान भी दबकर नष्ट हो गया।
शोर होने पर मोहल्लेवालों ने तीनों को मलबे से निकाला और तीनों घायलों को पास ही स्थित प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया। चोट अधिक होने के कारण तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। उधर हादसे की सूचना पर हलका लेखपाल मिंटू मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। घायल अरशद के भतीजे वसीक अहमद ने बताया कि मकान कच्चा था। कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उसका चाचा अरशद मजदूरी करके परिवार पालता है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें