फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने का 11 वां दिन, मांगों पर अडिग किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण कराने की मांग को लेकर 11 वें दिन भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। पानीपत के सिवाह से नगीना तक जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य करा रही है। 11 दिन पहले गांव मवी के पास बन रहे पुल व अंडरपास के निर्माण कार्य को बंद कराते हुए किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। किसानों की मांग हैं कि पंजीठ रामडा चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण कराया जाए। पंजीठ चौराहे से करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों व किसानों का आवागमन प्रतिदिन होता है। जिस पर क्रॉसिंग के लिए पुल व अंडरपास न बनने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाएंगी। वहीं अनिश्चितकालीन धरने के 11 वें दिन भी किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें