फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पार्क तो बना दिया, पोल और लाइटिंग की नही की व्यवस्था

विज्ञापन
शामली में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कालोनी के पास बना पार्क: फोटो संवाद
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन आवासीय कालोनी:
विज्ञापन


-अमृत भारत योजना में तीन माह पूर्व शामिल हुआ था शामली रेलवे स्टेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार

शामली। उत्तर रेलवे के निर्माण खंड की ओर से शामली स्टेशन आवासीय कालोनी में लाखों रुपये खर्च करके पार्क तो बना दिया गया है, किंतु रेलवे विभाग की ओर से पार्क में लाइटिंग की व्यवस्था नही गई है। बिजली पोल रंग बिरंगी लाइट न होने और लंबी घास उगने के कारण रेलवे अधिकारी कर्मचारियों के परिवार पार्क में जाने से बच रहे हैं। हालांकि, बिजली विभाग के रेलवे के अधिकारियों को कहना है कि जल्द ही रेलवे कालोनी के पार्क में पोल और लाइट लगवा दी जाएगी।

दिल्ली- और सहारनपुर के बीच शामली रेलवे स्टेशन खास रेलवे स्टेशनों में माना जाता है। शामली में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेलवे काॅलोनी बनाई गई है। जिसमें रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास बने हैं। अभी हाल में रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल है। तीन माह पूर्व शामली रेलवे स्टेशन आवासीय कालोनी में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के घूमने और बैठने की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे निर्माण खंड की ओर रेलवे आवासीय कालोनी में रेलवे पार्क बनाया गया है। निर्माण खंड की ओर से पार्क की चारदीवारी के अंदर लाल रंग की टाइल्स का फुटपाथ बनाकर पार्क में नागरिकों के बैठने के लिए बेंच बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में दीवार के अंदर और फुटपाथ के बीच पौध रोपण करके हरियाली को बढ़ावा दिया गया है। वहां पर लंबी घास होने और लाइटिंग व्यवस्था न होने से रेलवे कालोनी के अधिकारी- कर्मचारियों के परिवार पार्क में घूमने और बैठने के लिए कतरा रहे हैं। रेलवे कालोनी के अधिकारियों कर्मचारियों का कहना है कि पार्क में बिजली के पोल लगाकर एलडी लाइट और बड़ी लाइट लग जाए तो रेलवे पार्क का अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। पार्क को व्यवस्थित करने के लिए चौकीदार अथवा माली को तैनात कर दिया जाए, तो पार्क का रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। दूसरी ओर, उत्तर रेलवे के बिजली विभाग के इंजीनियर चंद्रभान सोनी का कहना है कि जल्द ही रेलवे कालोनी के बीच में स्थित पार्क में बिजली के पोल लगाकर रंग बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें