फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा

विज्ञापन
शामली में महाकाल की पालकी यात्रा निकालते श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा
विज्ञापन

शामली। सावन मास की शिवरात्रि पर्व पर शहर में बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई पालकी यात्रा का बीच रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को बाबा महाकाल सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का शुभारंभ शिवमूर्ति से पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बाबा को तिलक कर किया। इसके बाद पालकी यात्रा गांधी चौक, बड़ा बाजार, गुजरातियान, नंदू प्रसाद होते हुए गोशाला रोड साधना स्थल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा का जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों, दुकानदारों ने भव्य स्वागत किया। मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कराई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रोबिन गर्ग, महामंत्री अवनीश गर्ग, अनमोल, भावेश, गौरव, सौरभ, कमल, भानू, संदीप, प्रीति, पारूल, मालिनी गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें