फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसका खाया निवाला, उसी परिवार की बालिका को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में बालिका की चाकू से गला काटकर हत्या उसी ने कर दी जिससे परिजन खाना खिला रहे थे। आरोपी चाचा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले आरोपी का खाना पीड़ित परिवार के यहां से आया था।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान निवासी खुर्शीद की पांच वर्षीय पुत्री खैरुन्निसा मंगलवार शाम घर से बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की परंतु बालिका का सुराग नहीं लगा। परिजनों को उमरदीन पर बालिका को अगवा करने का शक हुआ। उन्होंने उमरदीन पर दबाव बनाया तो वह फरार हो गया। उसके घर से प्लास्टिक बोरे में बालिका का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर एसएसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह, सीओ बिजेंद्र सिंह भडाना, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका के पिता खुर्शीद ने थाने में अपने तहेरे भाई उमरदीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को बालिका का शव गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

सदमे में पीड़ित परिवार
चाचा द्वारा बालिका की हत्या किए जाने से परिजन सदमे में हैं। उनके अनुसार कुछ समय पहले ही उमरदीन का खाना उनके घर से गया था। हालांकि हत्या कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें