कांधला क्वांरनीटीन सैन्टर में रखे लोगो की जानकारी लेते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल
- फोटो : SHAMLI
विधायक ने क्वारंटीन सेंटर रखे गए लोगों की जानकारी ली
शामली, कांधला। सोमवार को विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कांधला के नेशनल इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पहुंचे। विधायक ने पालिका अधिशासी अधिकारी राजबली यादव से जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बाहर से आए लोगों को पांच कमरों में रखा गया है। एक कमरे में पांच लोग है। उनके खाने और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। विधायक ने वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। चिकित्सक ने बताया कि क्वारंटीन में रखे गए लोगों में किसी में भी कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर इन्हें यहां अलग रखा गया है।