फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बदमाशों ने राहगीरों से हजारों रुपये, दो मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैराना मार्ग पर पशु पैठ के निकट बाइक सवार चार बदमाशों ने किया घटना को अंजाम
विज्ञापन

- अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे लूट का शिकार हुए दोनों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग पर पशु पैठ के निकट रात को बाइक सवार चार बदमाशों ने अलग-अलग बाइक सवार दो लोगों से लगभग 8500 रुपये नकद और दो मोबाइल लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात में मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ितों की तरफ से कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शामली शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी वसीम अहमद ने बताया सोमवार रात करीब 12 बजे वह बाइक पर सवार होकर कैराना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग पर पशु पैठ के निकट पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए चार बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया और धमकी देते हुए उससे छह हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। उसी समय कंडेला स्थित फैक्टरी से आ रहे आकिल निवासी गांव बंतीखेड़ा थाना बाबरी से बदमाशों ने 2500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर कैराना की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राहगीरों से लूटपाट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित वसीम की तरफ से रात में ही घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें