फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सराफा व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
झिंझाना के गांव बेदखेडी में लूट के बाद मौका मुआयना करते एसपी अभिषेक झा व एएसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सराफा व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने की लूट
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी में सराफा व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने सात हजार की नकदी लूट ली। ग्रामीणों के जागने पर भाग रहे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जबकि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव वेदखेड़ी निवासी शीतल सैनी सराफा कारोबारी है। उनकी झिंझाना में ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार करीब रात एक बजे गेट फांद कर कुछ बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने बरामदे में सो रही शीतल की मां शांति की पिटाई करते हुए बाहर गाड़ी में बैठने को कहा। शोर सुनकर अंदर सोए शीतल व उसकी पत्नी भी जाग गए। बाहर से आ रही आवाजों से उन्होंने बदमाशों को भांप लिया। दूसरे गेट से बाहर निकल कर शोर मचा दिया। इतने में बदमाश घर में लगी खिड़की को खोल कर अंदर घुस गए। शीतल की पत्नी को आतंकित करते हुए सेफ की चाबियां मांगी। उन्होंने बताया कि तीन बदमाश हथियार लिए हुए थे। बदमाश घर में रखे बेटी की फीस के सात हजार रुपए ही ले गए हैं। जबकि सोने चांदी का सामान पड़ोसियों के जागने से बच गया। रात में ही मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान व सीओ कैराना अमरदीप मौर्य पहुंचे और छानबीन की। बृहस्पतिवार की सुबह एसपी अभिषेक झा और एएसपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि तीन बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में की फायरिंग बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें शीतल का पड़ोसी डॉ. अजय घायल हो गया। जबकि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पड़ोसियों का कहना है कि बदमाश फिल्मी अंदाज में जिधर से भी आवाज आई, उधर फायर करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों की मानें तो बदमाशों ने पांच फायर किए। ग्रामीणों ने सड़क से कुछ खोके उठाकर पुलिस को सौंपे।
विज्ञापन

पड़ोसियों के गेट की बाहर से लगाई कुंडी
घटना के समय बदमाशों ने पड़ोसियों के गेट के बाहर से कुंडी लगा दी। जब गांव में शोर मचा तो कई पड़ोसी घर से बाहर निकल नहीं पाए। पीड़ितों के मुताबिक तीन बदमाश घर से अंदर घुसे थे। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ बदमाश घर के बाहर भी रहे हों।

झिंना के गांव बेदखेड़ी में लूट के बाद एसपी अभिषेक झा अधिनस्तों से विचार विमर्श करते हुए।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के गांव बेदखेड़ी में घटना स्थल पर जमा ग्रामीण- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें