फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा देकर राष्ट्र की एकता, अखंडता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान में पुलिस-प्रशासन द्वारा कांवड़ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव चौक पर डीएम जसजीत कौर, एसएसपी अभिषेक और पुलिस अधिकारियों ने कावंड़ यात्रियों को तिरंगा झंडा देकर तिरंगा मार्च निकाला।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक ने बताया कि 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके चलते हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत कांवड़ तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश में कांवड़ यात्रा को तिरंगा मार्च के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को कांवड़ तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के शिव चौक पर डीएम जसजीत कौर और एसएसपी अभिषेक ने कावंड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं को तिरंगा झंडा देकर राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें