पुलिस पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कैराना (शामली)। चार दिन पूर्व गांव रामड़ा में हरियाणा पुलिस पर हमला कर चोरी के आरोपी को छुड़ाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
13 अक्तूबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद के थाना शाहबाद के एएसआई रामेश्वर मुजफ्फरनगर जेल में बंद सोनू उर्फ कुर्बान निवासी गांव बेगीनाजर थाना गंगोह जिला सहारनपुर हाल निवासी गांव रामड़ा कैराना को पुलिस रिमांड पर लेकर कैराना पहुंचे थे। रामड़ा में ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए सोनू को कस्टडी से छुड़ा लिया था। मामले में सोनू उर्फ कुरबान, काला उर्फ अरशद, भूरा, अफसरूण, शमशाद, जमशेद, इमरान, हमीद, शालून, सालिम, फुरकान व मान्ना निवासी रामड़ा व 20-25 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस पर हमला करने व आरोपी को छुड़ाने की घटना में शामिल रहे मुख्य आरोपी सालिम निवासी ग्राम रामड़ा को पानीपत बाईपास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।