फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुला खोलते ही भरभराकर गिरा जीना, मजदूर बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। नगर पंचायत द्वारा टंकी परिसर में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का जीना ढुला खोलते ही भरभराकर गिर गया। इस दौरान मजदूर बाल-बाल बचा। सामुदायिक भवन में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पूर्व में भी की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी थी।
नगर पंचायत द्वारा टंकी परिसर में करीब 77 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर पूर्व में निर्माण पर रोक लगा दी थी। वहीं, पुराने पिलर तोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भ्रष्टाचार के चलते कार्रवाई नहीं हुई। कस्बावासियों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। हालांकि बाद में जांच में ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक भवन के जीने का ढुला बृहस्पतिवार को खोलते समय भरभराकर गिर गया। इस दौरान मजदूर दबने से बाल-बाल बचा। इस घटना से गुणवत्ता की पोल खुल गई। वहीं, शुक्रवार सुबह ही मलबा साफ करा दिया गया। इस संबंध में एसडीएम निकिता शर्मा ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें