फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के पुलों, खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठा

विज्ञापन
शामली विकास भवन में आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद सांसद प्रदीप चौधरी, डीएम जसजीत कौर, विधायक प्रस? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन में सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेलवे के पुलों, सड़कों की मरम्मत, आयुष्मान कार्ड आदि सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिले की सभी विभागों की सड़कों का सर्वे कराकर सूचीबद्ध करके शासन स्तर से बजट मांग कर गड्ढा मुक्त कराया जाए। पुलिस लाइन, पीएसी कैंप, भैंसवाल खेल स्टेडियम की प्रगति के लिए डीएम जसजीत सिंह को निर्देश दिए। कहा कि हाईवे और बाईपास की जद मे रेलवे के सभी पुलों में आ रही समस्याओं के संबंध में उन्हें अवगत कराएं, समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरठ- करनाल हाईवे के बाईपास पर गोहरनी और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास पर बलवा में रेलवे का पुलों की अनुमति लेकर एनएचएआई और निर्माण एजेंसी जल्द निर्माण पूरा कराए। पुलों के निर्माण में ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कांधला से लेकर शामली तक मनरेगा से झाड़ियों की कटाई करके सफाई कराए। पटरी का कटान मिट्टी डालकर पूरा कराएं। बैठक में समस्याएं बार-बार नहीं आनी चाहिए। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने सहारनपुर हाईवे पर साईंधाम के पास अंडरपास का निर्माण न होने, खस्ता हाल शामली- करोड़ी मार्ग, खिजरपुर-शामली मार्ग, पूर्वी यमुना नहर की चौकी बड़ौत से कांधला लाने, बुटराड़ा-लोई नहर पटरी की जांच कराने और भैंसवाल अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने भैंसवाल रजबहे का पुल का निर्माण दूसरे विभागों से कराने की मांग की। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ, शामली, कांधला और ऊन के ब्लॉक प्रमुख जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

12 लोगों को मृत दिखाकर बंद की वृद्धावस्था पेंशन
कांधला ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने बताया कि मखमूलपुर गांव के 12 जिंदा लोगों को मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। शिकायत पर दो लोगों की पेंशन शुरू हुई। ब्लॉक प्रमुख ने मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील से आए दस गांवों में आयुष्मान कार्ड न बनने का मुद्दा उठाते हुए कहा इन गांवों के पोर्टल चालू कराकर आयुष्मान बनाए जाएं।
जसाला गांव से बिजली के मीटर लगाने का कार्य होगा शुरू
शामली। बैठक में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य कर रही है। किसान मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह ने कहा कि बिजली के मीटर अवश्य लगाए जाएंगे। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि आगामी 30 नवंबर तक नलकूपों पर बिजली मीटर लगाए जाने है। सबसे पहले भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के जसाला गांव से शुरू किए जाएं। इस पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी कुछ भी नहीं कह पाए। सांसद प्रदीप चौधरी ने बिजली विभाग के अफसरों को नरम निगाहें रखने को कहा।
मोतियाबिंद के जिला अस्पताल में नही हो रहे आपरेशन
विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि मोतियाबिंद के आपरेशन जिला अस्पताल में एक मशीन न आने से नहीं हो रहे हैं। शासन स्तर से मशीन नहीं खरीदी जा रही है। मशीन खरीदने के लिए जिले की सामाजिक संस्था और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल भी धनराशि देने की बात कह रहे थे। ऊन ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह ने गोगर गांव की सड़क, पिंडौरा, मालेंडी की खस्ता हाल सड़कें का निर्माण कराने, ईंटों का रिवाइज एस्टीमेट तैयार करने मंडलायुक्त को भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें