ऊन। निकाय चुनाव की मतगणना नजदीक आते ही प्रत्याशियों व समर्थकों की धड़कनें बढ़ने लगी है। 13 मई को निकाय चुनाव के परिणाम आएंगे इसी दिन तय होगा कि किसके हिस्से हार आएगी और किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा। चुनावी रिजल्ट जानने को प्रत्येक प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अधिकांश प्रत्याशी जीत की कामना के लिए रिजल्ट से पहले भगवान का गुणगान कर रहे हैं। कस्बे के चुनाव में चेयरमैन पद का मुकाबला भी रोमांचक है। वार्ड सभासद के लिए भी 12 वार्डों में मुकाबला कही त्रिकोणीय है तो कहीं आमने-सामने की टक्कर है जो चुनाव परिणाम को दिलचस्प बना रही है। कस्बावासियों के साथ क्षेत्रीय लोग भी चुनाव परिणाम जानने को उत्सुक हैं। संवाद