फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कूड़े को लेकर प्रधानपति और ग्रामीणों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राम पंचायत की ओर से अंडरपास के समीप कूड़ा डालने को लेकर ग्रामीणों का विरोध
विज्ञापन


-मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधानपति के साथ हुई ग्रामीणों की खूब नोकझोंक, हंगामा



जलालाबाद। जंगल में कूड़ा डालने को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधानपति के बीच खूब नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने हंगामा कर कूड़ा डालने का काम बंद करवा दिया। काफी देर बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। फिलहाल कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में विचार-विमर्श जारी है।
विज्ञापन


हसनपुर लुहारी गांव में अंडरपास के समीप ग्राम पंचायत की कुछ भूमि खाली पड़ी है। बुधवार को ग्राम पंचायत ने गांव का कूड़ा उठाकर उक्त खाली पड़ी जमीन पर डालना शुरू कर दिया। इससे आसपास खेतों के किसान भड़क उठे और उन्होंने कूड़ा डालने का काम बंद करवा दिया। सूचना पर ग्राम प्रधान पति सलीम कुरैशी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की उनके साथ खूब नोकझोंक हुई। काफी देर हंगामा होने के बाद लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। आर्येश सैनी, मुकेश, सतीश सैनी, सुमित सैनी, सुधीर आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से इस भूमि पर कूड़ा डालने के लिए कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया है। इसलिए वह यहां कूड़ा डालने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि एक्सप्रेसवे के बराबर में है। इसलिए ग्रामीणों ने इस जगह पर सुंदर पार्क बनाने की मांग की है। इसके लिए वह जल्द ब्लॉक प्रमुख से बात कर पार्क बनाने की मांग करेंगे। उधर, ग्राम प्रधान रजिया बेगम ने कहा कि गांव से कचरा हटाने के लिए करीब डेढ़ किमी दूर ग्राम पंचायत की भूमि पर कूड़ा डाला जा रहा था, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। अब विरोध प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों के साथ बैठकर वार्ता की जाएगी और इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें