मात्र तीन रुपये के लिए छात्रा को जंगल में बस से उतारा
जलालाबाद (शामली)। किराये में तीन रुपये की कमी के चलते परिचालक ने छात्रा को बीच रास्ते में उतार दिया। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में अध्ययनरत 11वीं कक्षा की छात्रा रिया चौहान, नैन निवासी जंधड़ी को किराये में तीन रुपये कम होने पर परिचालक ने छात्रा को बस से हाईवे पर जंगल में उतार दिया। यात्रियों में परिचालक के इस कृत्य का विरोध करते बस को रुकवा दी। छात्रा को बस में यात्रा की अनुमति दिलाई। छात्रा ने बताया कि उसके पास 12 रुपये थे। परिचालक ने जलालाबाद बस स्टैंड से जंधेड़ी फाटक तक जाने के लिए 15 रुपये किराये के मांगे। छात्रा के पास 12 रुपये परिचालकों को दिए। तीन रुपये कम देने पर परिचालक ने छात्रा को हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट बस से उतार दिया। छात्रा ने परिचालक से काफी मिन्नतें की परंतु वह नहीं माना। छात्रा के हाईवे पर जंगल में उतारे जाने के बाद यात्रियों ने परिचालक का विरोध करते बस को आगे रुकवा दिया। छात्रा को दोबारा बस में सवार कर उसके गंतव्य स्थान तक जाने की अनुमति दिलाई।