कैराना। अलीपुर रोड निवासी चार वर्षीय बच्ची की पलंग से नीचे गिरने से मौत हो गई। मोहल्ला गुंबद निवासी नितिन शर्मा उर्फ निक्की पिछले 10 दिन से अलीपुर रोड पर किराये का मकान लेकर परिवार सहित रह रहे थे। उनकी चार वर्षीय पुत्री नोनी रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पलंग से नीचे सिर के बल गिर गई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।