- कोतवाली में दो महिला समेत पांच के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने प्रेमी के परिजनों पर शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तरफ से दो महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली में युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मोहल्ले के एक युवक से निकाह करना चाहती हूं, लेकिन उस युवक के घरवाले उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैँ। पिछले महीने 28 मार्च को वह युवक से मिलने के लिए उनके घर गई थी। युवक के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उसने लखनऊ की थी, जिसकी जांच शामली पुलिस कर रही है।
युवती का आरोप है कि दो दिन पहले छह अप्रैल की रात को युवक के परिजन आए और उससे कहा कि अगर वह युवक से मिलने उसके घर आई तो उसे जिंदा न हीं छोड़ेंगे और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि अपनी शिकायत वापस ले ले लो अन्यथा उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। युवती का कहना है कि युवक के परिजनों के इस तरह के व्यवहार से वह मानसिक तनाव में आ गई है। युवती ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की तहरीर पर दो महिला समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।