फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। रविवार शाम को नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मंडप ट्रस्ट रामलीला मैदान कैराना रोड कार्यकारिणी का गठन को लेकर सनातन धर्म के लोगों की एक बैठक हुई। जिसमें भृगुवंशी आशुतोष पांडेय अध्यक्ष, इंद्रपाल उपाध्यक्ष, सुधीर सैनी मेला प्रबंधक, देवीदास जयंत कोषाध्यक्ष, रूपेश प्रजापति उप प्रबंधक सहित एक वर्ष के लिए 101 सदस्यों को कार्यकारिणी में चुना गया। बैठक की अध्यक्षता सतपाल सैनी व संचालन देवीदास जयंत ने किया। दीपक सैनी सभासद, इंद्रपाल सभासद, देवीदास जयंत, दीपक अग्रवाल, लव नामदेव, तेजपाल पूर्व सभासद रूपेश प्रजापति, रामपाल वाल्मीकि, मंगतराम वाल्मीकि, डॉ. मनोज खटीक नरेंद्र वत्स, रिक्की रावत, दीपक अग्रवाल, श्रीनिवास जांगिड, राजीव कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें