फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फैक्टरी मालिक की लापरवाही से पटाखा फैक्टरी में लगी थी आग

Thu, 24 Oct 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कांधला। कस्बे में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने बुधवार को नगर में संचालित पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पटाखा मालिक को भी लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के फजलपुर माइनर के पास संचालित शहनवाज की पटाखा फैक्टरी में आग लग गई थी। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया था। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी मालिक की लापरवाही रही, जिसके कारण आग लगी। आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। रिपोर्ट एसपी को भी भेजी गई है।
बुधवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने नगर में संचालित पटाखा फैक्टरियों में पहुंचकर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पटाखों आदि के भण्डारण, बिक्री के स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पटाखों के भंडारण और बिक्री के स्थान उनके लाइसेंस व अनुमति के आधार पर निर्धारित व चिह्नित स्थानों पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें