फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मामौर झील ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई तथा झील का पानी आसपास के किसानों की फसलों में चला गया। इस समस्या को लेकर किसान एसडीएम से मिले।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बरसात में मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट जाती थी जिस कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती थी। समस्या के समाधान के लिए मामौर व मवी के बीच में करोड़ों की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया था। विद्युत बिल के बकाया होने के कारण करीब 15 दिन से प्लांट की विद्युत सप्लाई न होने की वजह से बंद है। इस कारण मंगलवार सुबह मामौर झील ओवरफ्लो होकर बंगले के पास से टूट गई तथा झील का पानी आसपास के किसानों की फसलों में चला गया। बाद में किसानों ने बोर लगा कर पानी को बंद किया। बुधवार को मामौर व मवी के किसान एसडीएम निधि भारद्वाज से मिले तथा प्लांट चालू कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने प्लांट संचालक अभिषेक को अपने कार्यालय बुला कर प्लांट चालू कराने को कहा। जिसके बाद विद्युत विभाग से प्लांट की सप्लाई शुरू करा कर प्लांट चालू कराया गया। ज्ञापन देने वालों में मोमीन, प्रदीप, मेहरबान, सतीश, इसराइल, कवरदीन, नुरदीन, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें