फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने मृत बीएसएफ के जवान के परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेताओं ने मृत बीएसएफ के जवान के परिजनों को दी सांत्वना
विज्ञापन

शामली। शनिवार को रालोद नेता डा. विक्रांत जावला और छात्र नेता राजन जावला साथियों के साथ गांव लांक में बीएसएफ के जवान विकास कश्यप के घर पहुंचे। रालोद नेताओं ने जवान के पिता भंवर सिंह से मिलकर उन्हें और उनके परिवार केे सांत्वना दी। डा. जावला ने बताया कि उन्हें ग्राम प्रधान बाबूराम मलिक ने बताया कि यह परिवार बेहद निर्धन है और इन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। मृतक विकास कश्यप के दो भाई हैं, जो अभी बेरोजगार है। विक्रांत जावला ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर इन समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नितिन मलिक ,अमित मलिक ,अमरपाल, प्रवीण मलिक, रमेश मलिक आदि मौजूद रहे। विदित हो कि बीएसएफ के जवान विकास कश्यप पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तैनात थे। उनका वहां पर उनका गोली लगा हुआ शव मिला था। दो सितंबर को उनका पैतृक गांव लांक में अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें