कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र देते सांसद प्रदीप चौधरी
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न 23 कंपनियों द्वारा 516 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर व मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी तथा एमएलसी विरेंद्र सिंह ने रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कहा कि कैराना क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महाविद्यालय और जिला प्रशासन का यह संयुक्त प्रयास निसंदेह सराहनीय है। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इस मेले में 23 विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया था। एक हजार से भी अधिक युवाओं के पंजीकरण हुए, जिसमें कुल 516 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग सेमिनार संयोजक अजय बाबू शर्मा, डॉ. भूमेष कुमार, डॉ. हंसराज, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. आंचल यादव, डॉ. लतिका और डॉ. मदन पाल का सहयोग रहा।