फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय को जाने वाला मार्ग बदहाल

विज्ञापन
झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहे से थाना भवन मार्ग पर सड़क में गड्ढे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के गाड़ी वाला चौराहे से थाना भवन मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। यह ऊन तहसील जाने का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से कोई वाहन सही सलामत निकल जाए तो गनीमत है। इस मार्ग से पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। टूटी सड़क से उड़ती धूल भी लोगों की सांसें फुला देती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सड़कों के गड्ढों को भरने के कड़े निर्देशों के बाद भी जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग को इस रोड का कोई ख्याल नहीं है। झिंझाना से ऊन तहसील वाया गढ़ी अब्दुल्ला होते हुए थानाभवन तक इस मार्ग की लंबाई लगभग 30 किमी है। बताया जाता है कि इस मार्ग का जल्दी ही चौड़ीकरण होना था, लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वर्षों पहले विभाग ने कई जगह सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण करने के लिए खोदाई कराई हुई है, जिससे इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस मार्ग पर झिंझाना नगर पंचायत और उन नगर पंचायत व एक बड़ा गांव गढ़ी अब्दुल्ला तथा दर्जनों छोटे गांव पड़ते हैं। ऊन तहसील मुख्यालय जाने का भी यह मुख्य मार्ग है, ग्रामीणों की शिकायत है कि अधिकारी इस मार्ग की ओर ध्यान नहीं देते हैं। सड़क टूटने के कारण वाहन से उड़ती धूल से सड़क किनारे दुकानदारों को हवा में धूल से सांस लेने में परेशानी होती है। वही पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी धूल के गुबार झेलना पड़ता है।
पिंडोरा गांव के पूर्व प्रधान प्रमोद चौधरी का कहना है कि सड़क बने दो दशक हो गए हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग का कोई मेंटेनेंस नहीं किया और न ही गड्ढे भरे, जिससे आए दिन किसानों को कोई न कोई नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क के नाम पर गड्ढे ही गड्ढे
कस्बा ऊन के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार का कहना है कि सड़क खराब होने से जिले में हमारा कस्बा पिछड़ों में घोषित कर दिया जाए तो कोई हर्ज नहीं होगा। सड़क के नाम पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। गाड़ियों में सफर पर निकलना मुश्किल है। गड्ढों के कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।
आनेजाने में होती है परेशानी
सिकंदरपुर के ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर का कहना है कि गड्ढों के कारण भैंसा बुग्गी, गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शुगर मिल या खेत में आने जाने से किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कहीं न कहीं हादसे होना आम बात है।
10 वर्षों से नहीं हुई मरम्मत
झिंझाना नगर पंचायत के मौजूदा चेयरमैन नौशाद कुरैशी का कहना है कि 10 वर्षों से अधिक हो गए झिंझाना थाना भवन मार्ग को बने। इसके बाद विभाग ने इस मार्ग की ओर मुड़ कर नहीं देखा। विभाग द्वारा रोड का मेंटेनेंस होता तो हालत बदतर न होते। इस मार्ग पर जाना हो तो कई बार सोचना पड़ता है। कोई वाहन सही सलामत निकल आए तो गनीमत है।
वर्जन...
रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसकी चौड़ाई सात से दस मीटर की जा रही है। मार्ग बनने का कार्य चार से छह माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जुलाई 2022 में आया हूं, इससे पहले की जानकारी मुझे नहीं है।
- रमेश चंद, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता

झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहे से थाना भवन मार्ग पर सड़क में गड्ढे।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहे से थाना भवन मार्ग पर सड़क में गड्ढे।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें