फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिलाधिकारी ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में ढोल बाजे के साथ डीजे पर देशभक्ति के गाने बज रहे थे। तिरंगा यात्रा कोतवाली से शुरू होकर शामली बस स्टैंड, बेगमपुरा बाजार, चौक बाजार आदि बाजारों से होती हुई कोतवाली पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम स्वप्निल यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी के अलावा सभासद, नगर पालिका, पुलिस और प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें