फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व्यापार बंधु की बैठक में व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर से सुनी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- समस्याओं के प्रस्ताव रखने वाले व्यापारी, जवाब देने वाले विभाग के अफसर रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार ने सुनवाई की। बैठक में कई अफसरों के साथ समस्या रखने वाले व्यापारी भी नदारद रहे। जिससे सुनवाई पूरी नहीं हो सकी।
बैठक में व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग नहीं पहुंचे। जिसके चलते उनके रोडवेज डिपो का बजट जारी न होने और जिले में प्रधान डाकघर की स्थापना के मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए बजट जारी करने का पत्र सौंपा। अंकित गोयल के साथ संजीव कुमार ने श्री हनुमान धाम पर मंगलवार और शनिवार को शाम के समय श्रद्धालुओं की बाइक मंदिर के बाहर खड़ी होने से जाम की समस्या उठाई। जाम से मुक्ति के लिए हनुमान धाम की प्रंबंध समिति से मंगलवार-शनिवार को बंद पड़ी पार्किंग को शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह से निस्तारण के निर्देश दिए। कांधला के व्यापारी ईश्वर दयाल कंसल की गैरमौजूदगी में कांधला में छोटी नहर की पुलिया के निर्माण के संबंध में पूर्वी यमुना नहर के अधिकारी ने बताया कि कांधला नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक के बाद उन्हें डिजाइन नहीं मिला। डिजाइन मिलने के बाद नाला निर्माण की एनओसी जारी कर दी जाएगी। कमलवीर सिंह के प्रस्ताव पर शहर की नाला पटरी से अतिक्रमण हटाने के ईओ शामली को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें