फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन

शामली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी से मंगलवार को लखनऊ में शामली के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संदीप नामदेव, पंकज कश्यप, डॉ. विपिन कौशिक ने जसवंत सैनी से पिछड़े वर्ग को लेकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि पिछड़े वर्ग का लाभ कुछ मुख्य जातियों तक सिमट कर रह गया है, जिसमें बाकी जातियां पिछड़ती जा रही है। प्रतिनिधि मंडल ने आयोग अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि संगठन में पिछड़े वर्ग की सभी जातियों का समावेश बराबरी का होना चाहिए, अन्यथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कुछ जातियों तक ही सिमट कर रह जाएगा। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करके उचित निर्णय लिया जाएगा। कहा कि संगठन में पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को समावेश होगा, जिससे सभी जातियों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें