फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल बेकाबू होने से बुग्गी से गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैल बेकाबू होने से बुग्गी से गिरे किसान की मौत
विज्ञापन

झिंझाना। खेत से लौट रहे किसान और उसके दो नौकर बैल-बुग्गी से गिरकर घायल हो गए। किसान को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी चंद्रपाल (60) शनिवार देर शाम अपने दो नौकरों के साथ बैल-बुग्गी से खेत में गोबर की खाद डालकर लौट रहा था। इसी दौरान बैल किसी वजह से बेकाबू हो गया। जिसके चलते बुग्गी से गिरे चंद्रपाल का सिर सड़क पर जा लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही,ं नौकर छोटू व डमरू निवासी सोनभद्र भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उठाकर परिजनों को जानकारी दी और अस्पताल लेकर आए। वहां पर चिकित्सकों ने किसान चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें