फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में युवती का शव सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। रविवार रात करीब आठ बजे गांव गढ़ी दौलत निवासी मुस्तकीम की 18 वर्षीय बेटी सोनम अपने मकान की छत पर उपलों को बरसात से बचाने के लिए गई थी। परिजनों के अनुसार उसी समय तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई थी जिसके चलते युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह गमगीन माहौल में मृतका युवती के शव को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन में शासन से मृतक के गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी का कहना है कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतका युवती के शव का को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें