चौसाना। गांव सुंदरनगर के जंगल में मंगलवार रात को पुलिस ने युवक को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
मंगलवार रात को पुलिस को मुुखबिर से सूचना मिली कि गांव सुंदरनगर के जंगल में बदमाश छिपे हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक बदमाश फरमान निवासी चौसाना को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया बदमाश पूर्व में हुई चोरी की कई घटनाओं में जेल जा चुका है। पकड़े गए बदमाश का चालान कर दिया है।