फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे रेस्क्यू कर दलदल से निकाली गाय

विज्ञापन
कैराना में रात में दलदल में फसी गाय को बाहर निकालते जय हो एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तीन घंटे रेस्क्यू कर दलदल से निकाली गाय
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कैराना स्थित यमुना नदी के निकट टापू के बीच में रेत, मिट्टी व पानी से बनी गहरी दलदल में सोमवार देर रात निराश्रित गाय फंस गई। वहीं, गाय के दलदल में फंसे होने की सूचना पर गांव मवीं निवासी जय हो एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक विकास मुखिया संस्था के छह सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गाय को सकुशल बाहर निकाला और उसका इलाज किया। विकास मुखिया ने बताया कि गाय को अंधेरे में गहरे पानी में जाकर जान जोखिम में डालकर बचाया गया। यमुना अंदर से कच्ची होती हैं। जगह-जगह पानी के गड्ढे होने के कारण डूबने का खतरा रहता है। इस खतरनाक रेस्क्यू को कर पाना आसान नहीं था। जान जोखिम में डालकर कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू कर गाय की जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें