युगल ने मंदिर में रचाई शादी
शामली, बाबरी। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी की युवती व तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक प्रेम प्रसंग के चलते मंगलवार को घर से फरार हो गए थे। युगल थाना तितावी पहुंचा और पुलिस का बताया कि उन दोनों ने शादी कर ली है। तितावी पुलिस ने बाबरी पुलिस को मामले से अवगत कराया। बाबरी पुलिस युगल को तितावी से लेकर थाने पहुंची और दोनों के परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन थाने पहुंचे। युवती ने पुलिस और परिजनों के सामने युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में दोनों के परिजन भी रजामंद हो गए। इसके बाद बाबरी के मंदिर में पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी हुई।