फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान, प्रशासन ने शुरु की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में धान की फसल पकने में अभी 15 से 20 दिन लगेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में धान की फसल पकने में अभी 15 से 20 दिन लगेंगे। प्रशासन ने धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सात खरीद केंद्रों पर एक अक्तूबर से सामान्य धान 2040 रुपये और ग्रेड-ए 2060 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। शासन से धान खरीद की नई नीति लागू नहीं हुई है। खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित नहीं किया है।
विज्ञापन

शासन ने जिला खरीद अधिकारी के रुप में एडीएम संतोष कुमार सिंह को नामित किया है। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि धान की खरीद के लिए जिले में सात खरीद केंद्र खोले जाएंगे। जिनमें खाद्य विभाग के झिंझाना में ऊन रोड पर राजकीय खाद्य गोदाम विपणन निरीक्षक कार्यालय थानाभवन मंडी, कैराना में बाईपास स्थित राजकीय खाद गोदाम को खरीद केंद्र को बनाया गया है। पीसीएफ के चार खरीद केंद्रों में किसान सहकारी समिति ऊन, साधन सहकारी समिति इस्सोपुर खुरगान, किसान सहकारी समिति गंगेरू रोड बीडीओ कार्यालय, साधन सहकारी समिति महावतपुर शामिल है। पिछले साल शामली जिले में 10 हजार क्विंटल धान खरीदा गया था। उन्होंने बताया कि जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव से धान की फसल बुवाई का आंकड़ा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें