फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गांव झाल का गेट टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से गांव झाल का गेट टूटा
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर रात को ट्रक ने टक्कर मारकर गांव झाल के मेन गेट को तोड़ दिया। आरोपी चालक गेट के बीच फंसे ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर चार लाख रुपये का नुकसान होना बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को गांव झाल की ग्राम प्रधान लक्ष्मी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात को ट्रक ने टक्कर मारकर गांव के बड़े मेन गेट को तोड़ दिया। इस दौरान ट्रक गेट के बीच में फंस गया, जिस कारण चालक उसे लेकर भागने में सफल नहीं हो सका। चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गेट टूटने की जानकारी सुबह मिलने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान ने ट्रक की टक्कर से गेट टूटने से उसकी अनुमानित लागत करीब चार लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें