ब्लैक-आउट ...शामली में धीमान पुरा मार्ग पर गस्त करते एडीएम व पुलिस मित्र । संवाद
शामली। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर शहर में शाम छह बजे से 10 मिनट तक ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
ब्लैक आउट मॉकड्रिल शामली शहर में कोतवाली से धीमानपुरा फाटक तक किया गया। छह बजे सायरन बजते ही आस-पास के व्यापारी, दुकानदार और नागरिकों ने ब्लैक आउट मॉकड्रिल के समय लाइट व इनवर्टर बंद रखे। ब्लैक आउट होने में हवाई हमले का काल्पनिक प्रदर्शन करते हुए बताया गया कि अचानक हुए हवाई हमलों से कैसे अपना बचाव करे। मिल रोड पर मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस और आपदा मित्रों द्वारा घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजा गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में सौरभ राणा रहे। ब्लैक आउट मॉकड्रिल के दौरान एडीएम सत्येंद्र सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला, एसडीएम सदर अर्चना शर्मा, सीओ सिटी अपेक्षा निंबाड़िया, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गौरव आदि मौजूद रहे।