फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मसूरी और नैनीताल की तर्ज पर डिवाइडर पोल से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

- शहर में बनेंगे 15 नए ओपन जिम पार्क

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। मसूरी, नैनीताल की तर्ज पर शहर भी प्राचीनतम कलाकृतियों वाले डिवाइडर पोल से जगमग होगा। पोल लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इसके अलावा वाहन आदि की टक्कर लगने पर इनके टूटने का भी अधिक खतरा नहीं होगा, क्योंकि ये अधिक मजबूत है। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर 15 ओर नए अत्याधुनिक जिम खोले जायेंगे, जिसका प्रस्ताव नगर पालिका चेयरमैन ने मंजूर कर दिया है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर आए दिन डिवाइडर पोल के टूटने के कारण हादसे होते रहते हैं। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि उन्होंने देखा कि मसूरी, नैनीताल में डिवाइडर पोल प्राचीनतम कलाकृतियों के बने हुए होते हैं और मजबूती भी अधिक होती है। जिस पर उन्होंने शहर में पहली बार मसूरी, नैनीताल की तर्ज पर प्राचीनतम कलाकृति के पोल लगवाने का निर्णय लिया। प्रथम चरण में शहर के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड पर दो पोल लगवाए गए हैं। जल्द ही अन्य स्थानों पर भी पोल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस संबंध में मातहतों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कंपनी को ठेका देकर पोल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

15 नए अत्याधुनिक जिम पार्क बनेंगे
चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर 15 अत्याधुनिक जिम पार्क बनवाए जायेंगे। यह पार्क बड़ी माता के पास, ट्यूबवेल के पास, काका नगर, रेल पार, अजित कालोनी ,पंसारियान मोहल्ला , रिषी कॉलोनी आदि में बनेंगे। इनमें टीन शेड से लेकर एक्सरसाइज करने की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके अलावा फूलों और गार्डन से भी पार्कों को स जाया जाएगा, जो लोगों को लुभायेंगे। इसके अलावा पूर्व में बनाए गए 18 जिम पार्कों का भी सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए सभी के ऊपर टीन शेड लगवाए जायेंगे। कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास करना ही उद्देश्य है, जिसकी शुरूआत की जा चुकी है।
विज्ञापन

खुद को स्वस्थ्य रख सकेंगे लोग
शहर की आबादी करीब एक लाख 40 हजार हैं। जिम पार्क के माध्यम से लोग खुद को स्वस्थ्य रख सकेंगे। पार्क में जाने के लिए लोगों को रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा। सुविधा के अनुसार, एक्सरसाइज कर सकेंगे। शहर निवासी मनोहर लाल, रामबीर और सोहनवीर का कहना है कि जिम पार्क से लोगों को शरीर को फिट बनाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें