शामली के धीमानपुरा फाटक पर लगा जाम । संवाद
शामली। शहर के लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को भी दोपहर के समय सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन के बाद धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शायद ही कोई दिन बीत रहा हो जो शहर में जाम नहीं लग रहा हो। बृहस्पतिवार को भी सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन के बाद जैसे ही धीमानपुरा रेलवे फाटक को खोला गया तो चालकों में वाहनों को एक दूसरे से आगे निकालने की होड़ मच गई। नतीजन सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। शहर के रहने वाले कासिफ, अमित का कहना है कि शहर में आए दिन जाम लग रहा है। जिसके कारण परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद