फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू बिल्ली ने पालतू कबूतर खाया, दो पक्ष पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पालतू बिल्ली ने पड़ोसी का पालतू कबूतर खा लिया। इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम कस्बे के मोहल्ला अंसारियान में एक पालतू बिल्ली ने पड़ोसी का सफेद कबूतर पकड़ खा लिया। जिसके बाद कबूतर के मालिक ने बिल्ली को डंडा मार दिया। बिल्ली को डंडा मारने से बिल्ली मालिक आग बबूला हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों को बीच कहासुनी हो गई। बिल्ली के मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम लखनऊ 112 नंबर पर कॉल कर दी। जिसके बाद डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। बाद में देर रात कोतवाली में मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें