सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन देते कांधला के लोग
- फोटो : SHAMLI
कांधला। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद प्रदीप चौधरी से मिलकर कस्बे के छोटी नहर के पुल का चौड़ीकरण कराने की मांग की।
कस्बे के भाजपा नेता तरुण अग्रवाल, सतबीर वर्मा और ईश्वर दयाल कंसल ने शनिवार को भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी से उनके आवास सहारनपुर पर मुलाकात की। बताया कि कस्बे के छोटी नहर का पुल संकरा होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है, जिसके चलते पुल पर आए दिन जाम लगा रहता है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को ससम्मान बुढ़ाना तिराहे पर स्थापित कराया जाए, जिससे बस स्टैंड का चौड़ीकरण हो सके। उन्होंने हाईवे पर बिना नक्शे के बने कटों को भी बंद कराने की मांग की है। सांसद ने शीघ्र ही पुल चौड़ीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।