फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ससुरालियों को नशे की गोली खिलाकर नकदी और जेवर लेकर दुल्हन गई

Fri, 01 Dec 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। शादी के सात दिन बाद ही एक दुल्हन अपने ससुरालियों को खाने में नशे की दवा देकर घर से नकदी और जेवर समेटकर भाग निकली। घंटों बाद परिवार को होश आया तो उन्होंने सारा सामान बिखरा पाया। उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी और उसके बाद उपचार कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी एक युवक की शादी 23 नवंबर को बागपत के गाधी गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। बताया गया कि बुधवार शाम विवाहिता ने सभी के लिए खीर-पूड़ी बनाई थी और सबको साथ ही बैठकर खाने को कहा। खाते-खाते अचानक परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। कई घंटों बाद परिवार के एक व्यक्ति की आंख खुली तो उसने दूसरों को उठाया। देखा तो विवाहिता कहीं नजर नहीं आई। कमरों में देखा तो जेवर, नकदी समेत विवाहिता के कपड़े भी गायब मिले। इसके बाद वह प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय थाने पहुंचे। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी परविंदर कुमार चौधरी का कहना है घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें