फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना में डूबे छात्र का शव 46 घंटे बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े 3 बजे पानीपत के खोतपुरा निवासी 6 किशोर यमुना में नहाने आये थे। सभी हरियाणा साइड यमुना में नहा रहे थे। इसी दौरान खोतपुरा निवासी कक्षा-10 का छात्र सुमित, कक्षा-12 का छात्र सुमित, कक्षा-10 का छात्र नितेश यमुना के गहरे कुंड में डूब गए थे। गोताखोरों ने यमुना में डूबे छात्रों की तलाश की, लेकिन शुक्रवार शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार को गोताखोरों ने मोटर बोट के सहारे सर्च अभियान चलाया। दोपहर करीब डेढ़ बजे नितेश के शव को 46 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। इसके अलावा 4 अगस्त को पानीपत के थाना चांदनी बाग निवासी महेश व उसका भाई बोधू उर्फ जितेन्द्र, मामा लोकश भी यमुना में डूब गए थे। 5 अगस्त को गोताखोरों ने महेश व लोकश के शव बरामद किए, लेकिन बोधू उर्फ जितेन्द्र का पता नहीं चला। शनिवार को गोताखोरों ने इस्सोपुर टील के पास से 13 दिन पहले यमुना में डूबे बोधू उर्फ जितेन्द्र के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें