फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: काले और मंदीप के बीच बराबरी पर छूटी कुश्तीस

Wed, 04 Dec 2024 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना में आयोजित दंगल में कुशती लडते पहलवान । आयोजक
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। चौसाना में आयोजित तीन दिवसीय दंगल के आखिरी दिन हुए मुकाबलों में पहलवानों का दमखम और रोमांच चरम पर रहा। 2100 रुपये की कुश्ती में शाकिर नूर मेरठ और विवेक सौरम का मुकाबला बराबरी पर रहा। 1500 रुपये की इनाम की कुश्ती में आकाश बदर और सुरेंद्र सौरम का मुकाबला भी बिना नतीजे के खत्म हुआ। कार्तिक छपरौली ने युवराज मंगलौरा को हराकर जीत हासिल की। जबकि मोहसिन सिक्का ने 3100 रुपये की कुश्ती में रितेश जसाला को चित किया। सबसे चर्चित मुकाबला 5100 रुपये की कुश्ती में काला मुंडेट और मंदीप बापौली के बीच हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। समापन से पहले शाहरुख बुड्ढा खेड़ा ने सुनील सौरम को हराया। आयोजन का शुभारंभ अहसान कुरैशी और सनोज चौधरी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। संवाद⬼
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें