- गढीपुख्ता में गठबंधन प्रत्याशी प्रमोद को मिली 4333 वोट, खुशी का माहौल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढीपुख्ता। नगर पंचायत गढीपुख्ता चेयरमैन पद पर गठबंधन प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने भाजपा प्रत्याशी को 2362 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।
गठबंधन प्रत्याशी को 4333 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 1971 वोट ही मिल पाए। नगर निकाय चुनाव की मतगणना में नगर पंचायत गढीपुख्ता चेयरमैन पद के गठबंधन प्रत्याशी प्रमोद कुमार को विजयश्री हासिल हुई है, जबकि भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी दूसरे स्थान पर रहे। प्रमोद को 4333 वोट मिले, जबकि नरेश सैनी को 1963 वोट ही मिल पाए। वहीं गठबंधन प्रत्याशी की जीत से उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। गठबंधन प्रत्याशी शुरू से ही भाजपा से आगे चल रहे थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को बढ़त नहीं लेने दी। भाजपा प्रत्याशी को गठबंधन के सामने हार का मुंह देखना पड़ा। गठबंधन प्रत्याशी को जीत मिलने के बाद समर्थकों ने प्रत्याशी को जीत की बधाई दी है और कस्बे में खुशी का माहौल छा गया।