फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की कमेटियों में चार-पांच सदस्यों को ही वरीयता देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की कमेटियों में वरीयता देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सभासद संजीव कुमार ने पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वे चुनिंदा सभासदों पर ही ज्यादा मेहरबान रहती हैं।
उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष अंजना बंसल चार पांच सभासदों और उनके पतियों द्वारा ही पालिका के लगभग सभी कार्य कराती हैं। इन्हीं को ही विभिन्न कमेटियों में प्रभारी नियुक्त करती हैं। इनमें चार महिला सदस्य ही रहती हैं। हाल ही में बनाई कांवड़ व अन्य कमेटियों में भी इन्हीं को वरीयता दी गई है जबकि महिला सदस्यों के पति सारा कार्य संचालित करते हैं। सभासद का कहना है कि पालिका में महिला सभासद के पति ही पालिका के वाहनों में तेल भरवाते हैं। पालिका के वाहन रेहडे आदि की मरम्मत कराते हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड प्रस्ताव के कलक्ट्रेट में निर्माण कार्यों की सूची भेजी गई है। उनमें भी इन्हीं चार-पांच सभासदों के वार्ड के कार्य ही भेजे गए हैं। यदि सभी सभासदों को वार्ड के कार्य भेजे गए हैं तो उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल का कहना है कि जो भी सभासद किसी कमेटी में शामिल होकर कार्य करने की इच्छा रखते हैं, वे उन्हें अवगत कराएं। उन्हें भी कमेटियों में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें