फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रशासन की टीम ने यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
झिंझाना सीएचसी के बाहर यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य को रुकवाते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर नगर पंचायत द्वारा यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए बुनियाद खोदी गई थी। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर तरुण ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आदेश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर तरुण ने एक शिकायती पत्र एसडीएम ऊन को देते हुए अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने का अनुरोध किया। सूचना पर लोक निर्माण विभाग और ऊन तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा मामले में छानबीन करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें