फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के रेलवे मार्ग बड़ी नहर पुल के निकट फल विक्रेता की बाइक दो युवकों ने चोरी कर ली। चोरों की करतूत पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अजीम रेलवे मार्ग बड़ी नहर पुल के निकट फलों की दुकान लगाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। दुकानदार ने बताया कि उसने अपनी बाइक दुकान के निकट नहर पटरी पर खड़ी कर रखी थी। बृहस्पतिवार की शाम को दो युवक आए और उसकी बाइक चोरी कर ले गए। दोनों चोरों की करतूत पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने थाने पहुंचकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बाइक बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें