फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में लूट के आरोपी को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन

फरार साथी की तलाश में रात तक जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र में खंद्रावली नहर पुलिया के निकट बुधवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान बाइक लूट का आरोपी एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश से लूटी गई बाइक व तमंचा बरामद किया है। बदमाश के फरार साथी की तलाश में पुलिस देर रात तक कांबिंग जारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में मीमला के निकट गांव किवाना निवासी कासिम से बीती 11 जुलाई की शाम बाइक सवार बदमाशों ने नकदी व बाइक लूट ली थी। एसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने खंद्रावली क्षेत्र में बदमाशों की घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस घायल बदमाश को सीएचसी ले गई। एसपी अभिषेक कुमार के मुताबिक पकड़े गए बदमाश रोहित राणा उर्फ पुष्पेंद्र राणा निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें