फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में सन्नाटा, गांव रहे वीरान

विज्ञापन
थानाभवन के हसनपुर लुहारी में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाजारों में सन्नाटा, गांव रहे वीरान
विज्ञापन

थानाभवन। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील सफल नजर आई। कस्बे के बाजारों से गांवों की गलियों में भी सूनापन छाया रहा। वहीं, जिन लोगों ने दुकानें खोली भी, उन्हें पुलिस ने सख्ती से बंद करा दिया। अधिकांश लोगों ने कर्फ्यू के समर्थन में एक दिन पहले ही आवश्यक सामान की खरीदारी कर ली थी। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार शाम को ही सभी दुकानदारों को कर्फ्यू में सहयोग करने की अपील की थी। इसके बाद रविवार सुबह से ही पुलिस कस्बे से लेकर गांवों में गश्त करने में जुट गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लोगों ने कर्फ्यू का समर्थन किया। अधिकांश लोग अपने घरों में रहे और उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया। सामान के लिए मारामारी हसनपुर लुहारी गांव में शनिवार शाम को किसी ने अफवाह फैला दी कि कर्फ्यू आठ दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें